बिग ब्रेकिंग: रायबरेली में सोशल मीडिया क्रिएटर ने पेश की मानवता की मिसाल, घायल अज्ञात युवक को पहुंचाया अस्पताल।
रायबरेली। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में सोशल मीडिया वीडियो क्रिएटर आदित्य अग्रहरि (हैलो रायबरेली) ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। जियाफा बिरयानी के सामने सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े एक अज्ञात युवक पर आदित्य अग्रहरि की नजर पड़ी।
आदित्य अग्रहरि के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे उन्होंने युवक को गंभीर और चोटिल अवस्था में देखा। बिना देर किए उन्होंने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस विभाग को भी दी गई।
फिलहाल घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि युवक के पास से कोई पहचान पत्र या आईडी प्रूफ बरामद नहीं हुआ है। पुलिस युवक की पहचान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाने में लगी है।
आदित्य अग्रहरि के इस मानवीय प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है। मुश्किल समय में अनजान व्यक्ति की मदद के लिए आगे आना समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है।
दीपेंद्र सिंह (प्रधान संपादक)
रिपोर्टर:- यश कुमार