ऊँचाहार में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब ।

हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब ऊंचाहार में गंजा हर-हर महादेव हजारों मातृशक्ति और श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ से शिवमय हुआ ऊंचाहारए पूरे रायबरेली में उत्साह का माहौल ऊंचाहार (रायबरेली)। पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से होने वाली श्री शिव महापुराण कथा के शुभारंभ से पूर्व गुरुवार को ऊंचाहार में भव्य एवं ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली गई। आयोजक एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति श्री मनोज कुमार पांडेय ने सपत्नीक श्रीमती नीलम पांडेय एवं पुत्री मणि पांडेय के साथ गोकना गंगा घाट से पवित्र गंगाजल भरकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में मातृशक्ति और श्रद्धालु शामिल हुए। हाथी-घोड़ों धार्मिक एवं सांस्कृतिक टोलियों ढोल- नगाड़ों और भक्ति संगीत के बीच निकली यात्रा में चारों ओर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे। कलश यात्रा की भव्यता का विशेष आकर्षण हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा रही। आसमान से बरसते फूलों और नीचे उमड़े श्रद्धालुओं के जनसैलाब ने पूरे वातावरण को अ‌द्भुत और आध्यात्मिक बना दिया। कई किलोमीटर तक निकली यात्रा में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। ऊंचाहार की गलियों से लेकर कथा स्थल तक हर ओर शिवभक्ति का रंग दिखाई दिया

रिपोर्टर यश कुमार

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने